रंगमंच तथा विभिन्न कला माध्यमों पर केंद्रित सांस्कृतिक दल "दस्तक" की ब्लॉग पत्रिका.
नाट्य विमर्श लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नाट्य विमर्श लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 25 जुलाई 2014

मैं एक नाचने-गाने वाले से हार कर आया हूं । - अपूर्वानंद

अपूर्वानंद का यह लेख समकालीन परिस्थितियों में राजनीति और संस्कृति के रिश्ते की पड़ताल करता है. और इस बात पर चिंता भी व्यक्त करता है कि जनता के बीच में राजनीति की ठीक ठीक समझ नहीं विकसित कर पाने में राजनीतिक पार्टियों की विफ़लता का कारण संस्कृतिकर्म से उनका अलगाव और इसके प्रति उनका नकारात्मक रवैया भी है.
कहीं रिहर्सल के लिए जगह दिला दो’, आफताब ने कहा। हमारी मुलाकात लंबे अरसे बाद हो रही थी। मैं जानता था कि आफताब इप्टा के साथ व्यस्त है। इधर कोई नाटक तैयार हो रहा है, यह खबर भी थी। लेकिन मालूम यह भी था कि इप्टा का अभ्यास पार्टी दफ्तर में चलता रहा है। कई महीने पहले अजय भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर नगीन तनवीर के साथ एक बातचीत में हिस्सा लेने भी गया था। इसलिए मैंने पूछा, ‘अजय भवन तो है ही!’ ‘निकाल दिया’, आफताब ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘... का कहना है कि पार्टी का दफ्तर राजनीति जैसे गंभीर काम के लिए है, नाच-गाने की प्रैक्टिस के लिए नहीं।’ ‘औरों ने क्या कहा?’ मेरी जिज्ञासा अबोध बालक जैसी थी, क्योंकि उत्तर मुझे भी पता था। 
बहुत शोर होता है, तरह-तरह के लड़के-लड़कियां आते हैं, जो देखने में ही भरोसे लायक नहीं जान पड़ते। वे नाचते-गाते हैं, एक ही संवाद को बार-बार बोलते जाते हैं। इससे दसियों बरस से पार्टी दफ्तर में बने मार्क्सवाद के इत्मीनान के माहौल में खलल पड़ता है।दूसरे कामरेड ने थोड़ी तसल्ली देने को कहा कि अभी वहां पार्टी क्लास चल रही है। हो सकता है, उसमें डिस्टर्बेंस के चलते ही मना किया हो। मालूम हुआ कि पार्टी क्लास के सामने इप्टा को वह नाटक पेश करना है, जो अभी वह तैयार कर रही है। हफ्तों तक जो विचारधारात्मक बौद्धिक श्रम वे करेंगे, उसके बाद उन्हें विश्राम देने के लिए शायद इप्टा के नाटक का इंतजाम किया गया हो। 
हमारी बातचीत एक नागरिक सम्मेलन के दौरान चाय पीते हुए हो रही थी। बदले हुए राजनीतिक हालात में अपनी भूमिका तय करने देश भर से सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे। शाम को राजनीतिक दलों के नेताओं का सत्र था। सबसे नए राजनीतिक दल आम आदमी पार्टीके प्रतिनिधि हमारे मित्र प्रोफेसर आनंद कुमार भी थे। दिल्ली के एक संसदीय क्षेत्र से गायक मनोज तिवारी के हाथों उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। बोलना शुरू किया उन्होंने, ‘मैं आपके सामने खड़ा हूं, एक नाचने-गाने वाले से हार कर आया हूं।इससे बड़ा और क्या सबूत हो सकता था उनके नाकुछपन का, जिसे बाद में दोहराया उन्होंने कि दिल्ली की जनता ने उनके ऊपर एक नचनिया-गवनियाको चुना है। इस मूर्ख जनता के प्रति उनका क्रोध छिपाए नहीं छिप रहा था। 
प्रोफेसर आनंद कुमार जनता पर तरस खा रहे थे, जो एक बुद्धिजीवी को छोड़ कर नचनिया-गवनिया को चुन लेती है। लेकिन यही निर्बुद्धि जनता अभी कुछ महीने पहले उन्हें कंठहार बनाए हुई थी। जनता भी एक मुश्किल है, जो वैज्ञानिक विचारधारा हो या शुद्ध नैतिक राजनीति, कभी सुलझी नहीं! चुनाव में हार जाने के कारण प्रोफेसर कुमार के क्षोभ का असर उनकी भाषा पर पड़ा है, देख कर चिंता हुई। नाजायज औलादजैसे पद का प्रयोग कोई सभ्य समाज में नहीं करता, लेकिन आनंदजी के मुंह से वह फिसल गया। वे यह भी बोल गए कि सारे सिविल सोसाइटी संगठनों की जड़ किसी न किसी राजनीतिक दल में है। आयोजन तथाकथित सिविल सोसाइटी का ही था। अगर उन्होंने आनंद कुमारजी का प्रतिकार नहीं किया तो सभ्यतावश ही। 
नचनिया-गवनिया के प्रति यह घृणा कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से लेकर समाजवादियों तक में व्याप्त है। कम्युनिस्ट पार्टी के दफ्तर के बाहर अजय घोष की मूर्ति है, पूरनचंद जोशी की नहीं। पूरनचंद जोशी का नाम नचनियों-गवनियों के बीच अब भी श्रद्धा से लिया जाता है, हालांकि उनकी पीढ़ी की आखिरी नटकिया जोहरा सहगल भी अब नहीं रहीं। क्या नाचने-गाने वालों के बीच कामरेड जोशी की यह लोकप्रियता भी एक वजह है कि भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन के इतिहास का जिक्र करते वक्त जोशी का नाम गंभीरता से नहीं लिया जाता
प्रोफेसर आनंद कुमार अब भले अरविंदवादी हो गए हों, जानते सब उन्हें लोहियावादी के रूप में हैं। लोहिया कॉफी हाउस में चित्र बनाने वालों, कविता-कहानी लिखने वालों के साथ गप्पें मारते वे महत्त्वपूर्ण घंटे खर्च कर देते थे, जो शायद समाजवादी राजनीति को मिले होते तो वह आम आदमीवादीहोने से बच जाती! 
नचनियों-गवनियों-नटकियों के साथ कविता-कहानी कहने वालों को भी जोड़ लेना चाहिए। प्लेटो ने बहुत पहले इन्हें अपने आदर्श गणराज्य से जलावतन करने का हुक्म सुनाया था। बाद में सत्ताधारियों को समझ में आया कि जनता ताकत की निरंग भाषा को स्वीकार नहीं करती। इसलिए सत्ता सौंदर्यवादी भाषा का प्रयोग करती है। यह कुनैन को शहद की चाशनी में धोखे से खिला देना भर नहीं है। सत्ता राजनीतिक हो सकती है, धार्मिक भी। मंदिरों और गिरिजाघरों में शिल्प और चित्र दिखाई देते हैं और सारे धार्मिक स्थल, मंदिर, मस्जिद या गिरिजाघर, अपने आप में कलाकृतियां हैं। वे नास्तिकों को भी खींचने की ताकत रखते हैं, तो सिर्फ अपने स्थापत्य कला के बल पर। 
संदेहवादी नेहरू ने अपनी बेटी को खत में लिखा कि नए जमाने के मंदिरों में उन्हें प्राचीन मंदिरों की भव्यता और उदात्तता नहीं मिलती, जिन्हें देखने पर लगता है, मानो आकाशोन्मुखी प्रार्थना में शताब्दियों से लीन हों। सारे धर्मों को गाने-नाचने वालों की जरूरत पड़ी। अगर संगीत को किसी संप्रदाय ने धर्म से विमुख करने वाला बताया तो अल्लाह की ओर की जाने वाली पुकार को ही संगीतमय बना दिया। गाते-बजाते सूफियों ने जितने लोगों को इस्लाम की ओर खींचा होगा उतना शुष्क धर्मोपदेशकों ने शायद नहीं। और सिख धर्म के ककारों में कृपाण भले हो, उससे अधिक संगीतात्मक मजहब शायद ही कोई हो। 
नाचना-गाना या शायरी भावना के क्षेत्र की वस्तु है, राजनीति को चिंतन या विवेक का मामला माना जाता है। यह सही है कि संगीत की प्रतिभा हो या कविता की, एक तरह से कुदरती देन है। लेकिन नाचने-गाने वालों से बेहतर कौन जानता है कि बिना अभ्यास के इस प्रतिभा का कोई मोल नहीं। जिसे दैवी प्रतिभा कहते हैं, वह इस सतत अभ्यास के बिना बुझी हुई राख रह जाती है। नाटक करने वालों के साथ आप रहेंगे तो जान पड़ेगा कि उनका काम जितना श्रम साध्य है, उतना ही बुद्धिसाध्य भी। एक निपुण या कुशल अभिनेता किसी बड़े बुद्धिजीवी से कम नहीं, हालांकि यह भी सही है कि हर अभिनेता बौद्धिक नहीं होता जैसे हर कवि दार्शनिक नहीं होता। 
कविता, कहानी या नाटक और नाच-गाने को बौद्धिक कर्म न मानने वाले इस बात पर ध्यान नहीं देते कि इनके मूल में आत्माभिव्यक्ति और एक-दूसरे की तलाश के साथ परस्परता को गढ़ने की आकांक्षा है। आम समझ यह है कि संगीत या नृत्य की सफलता दर्शक को सम्मोहित करने में है। एक सजग संगीतकार या गायक से मिलिए, वह एक ही सही, लेकिन समझदार श्रोता या दर्शक की खोज में रहता है, जो उसके साथ जागता रहे और उसके अपने स्वर की पहचान कर पाए। खयाल खयाल है और ठुमरी ठुमरी, लेकिन क्या इसके गायक सिर्फ नकल करते हैं, कुछ सृजन नहीं करते
कविता, नृत्य, संगीत और नाटक आदि को संस्कृति के अंतर्गत रखा जाता है, राजनीति को नहीं। क्यों? हम राजनीतिक संस्कृति की बात तो करते हैं, पर राजनीति और संस्कृति के रिश्ते की नहीं। यह भी विचारणीय है कि सत्ता सबसे अधिक चिंतित रहती है नाच-गाने वालों से। कई बार स्वांग किसी भी आलोचना से बड़ा आलोचना-धर्म निभाता है। गोदानके गोबर ने होली में जो स्वांग भरा उसकी कीमत होरी को चुकानी पड़ी। चार्ली चैपलीन की हंसी न तो हिटलर को सुहाती थी, न स्वतंत्र अमेरिका को। जोकरों का हश्र सत्ता के हाथों अक्सर क्रूर ही होता है। 
कम्युनिस्ट संस्कृति के प्रति कितने गंभीर रहे हैं, यह साम्यवादी देशों में मारे या कैद किए गए संस्कृतिकर्मियों की संख्या से मालूम हो जाता है। भारत के कम्युनिस्ट दलों की परेशानी यह है कि उनके नेता को सुनने उतने लोग शायद खुद कभी न आएं, जितने इप्टा के नाटक देखने आ जाते हैं। उसी तरह प्रोफेसर आनंद कुमार क्रोध के मारे यह भूल गए कि नाच-गाने ने नहीं, एक प्रतिद्वंद्वी राजनीति ने उन्हें पराजित किया है। राजनीति के सांस्कृतिक कर्म न बन पाने की विडंबना के पीछे क्या उसका अबौद्धिक हो जाना तो नहीं?

अमितेश कुमार के ब्लॉग रंगविमर्ष से साभार.

गुरुवार, 15 मार्च 2012

How Authentic is Authentic? - Deepan Sivaraman


Peer Gynt 2010 Deepan Sivaraman 
Tradition versos modernity


The last six decade’s following independence Indian theatre makers, cultural theorists and critics have debated and discussed the concept of ‘indigenous’ and ‘’alien’’ practices in performance making and play writing in India. The theatre of roots movement has critiqued urban realist theatre which stands for the modernity and cosmopolitism as a remnant of colonialism while the adherents of urban movement have critiqued the theatre of roots movement which stands for the ‘authenticity’ as a form of revivalism.
As an aftermath of this cultural and creative cold war the traditionalist Indian critique of westernized modernity has called for a rejection of alien theatrical forms planted in the urban locations by the colonisers and urged to restart the identity search from the indigenous theatre of rural India. This argument was initially developed and led by theatre scholars as Suresh Awasthi, Nemichandra Jain and Kapila Vatsyayanan which later practised by the directors as Kavalam Narayana Panikkar, B V Karnath, Habib Tanvir and Rathan Thiyam. Theatre historian Aparna Dharvadkar identifies, the proponents of theatre of roots movement ‘’dismissed the complex body of European influenced new social-realist, existentialist, absurdist, Brechtian contemporary urban theatre as ‘‘un-Indian’’ and argued that the only possibility of an authentic alternative modernity in Indian theatre is to going back to the aesthetics and representational principles of indigenous performance genres[1]’’.

Kathakali 
It’s not my intention to bring back this mammoth old debate, ‘‘the authenticity of Indian theatre’’ to the podium when Indian theatre have already dropped it in the midway and moved much forward from it. But in recent years Kerala theatre is also witnessing a similar debate on the authenticity of contemporary theatre and a number of new generation theatre makers including myself have been criticised for making ‘‘European influenced theatre’’ in Kerala. The argument put forward is that the kind of theatre language explored by younger theatre generation is ‘’rootless’’, ‘’too modern’’ and ‘’too technological’’. In this context I think it’s valid to discuss this subject a little further. 

Death dream 2004 Deepan sivaraman 
My position

As an Indian theatre practitioner who grew up in post independent India exposed to predominantly western theatre training, it’s true that my theatre perspective has been highly influenced by western theatre tradition or western influenced modern Indian theatre. Though I was born and brought up in a small Kerala village I wasn’t exposed to the so called traditional rural based theatre forms such as Koodiyattom or Kathakali as I neither  belong to an upper caste Hindu family system nor has any family theatre back ground . So my theatre perspective started to form when I began amateur theatre activities in early 90s which further developed when I joined the School of Drama at Thrissur. However I must admit that as I grew up in a village I had the opportunity to engage with rituals and folk theatre forms which were always part of my social life. I think this mix of culture and knowledge is a very typical case for many of post independent Indian artists regardless of their region or field of work.  

My theatre language has often been criticised for not being “Indian enough” though my work is based on a research which explores the scenography of popular Indian theatre and deals with the very question of Indian identity challenging the supremacy of proscenium.  The argument is that my theatre is too modern and too technological which implies that contemporary India has nothing to do with either modernity or technology. Another criticism is that my recent works ‘Spinal Cord’ and ‘Peer Gynt’ lack the Kerala culture’’ as it is informed by the symbolism of ‘’foreign Christian culture’’. Yes, it’s true that both the plays are set in the back ground of Christian culture but the perception of considering Christian or Islam as alien to Indian culture is dangerous and it shouldn’t be entertained. For me the Hindu festival Thrissur pooram[2] and the Christian festival Pavaratti Perunnal[3] are equally Keralite. There is no equal to Viakkom Muhammad Bhasheer’s literature in Kerala which is partially because of his Islamic textured Malabarian Malayalam slang.
The argument, MT Vasudevan Nair’s Valluvanadan upper Caste Hindu slang is more Keralan than Bhasheer’s Islamic slang should be defeated. The great beauty of Keralite and Indian society is its vibrancy of multiculturalism. Hence the idea of being authentic Indian or Kerala is certainly problematic and questionable.

Historically the hostility towards modernity and technology is a feudal nature as the former offers equal opportunity based on one’s ability rather than the privilege gained by birth. Opposing ‘’edginess’’ in art by the conventionalists has always been a regular feature in the history of art and the present debate on ’cultural Identity’ in Indian/Kerala theatre should be read in this context.  

My position is simple. For me contemporary India is modern, secular, rational and technological and as a contemporary theatre maker I believe it’s my responsibility to respond to the socio political environment of present India which I think is the duty of any contemporary artist. Therefore I am not searching for the authenticity of Indian theatre but engaging in an ongoing debate on the language of Indian theatre through the perspective of a scenographer and director producing work that challenges the society which I inhabit.
   
Costume Design Sakunthalam-2006 Deepan Sivaraman 
The Issue of Indian Identity.

The concept of ‘’authenticity’’ as the issue of Indian identity is still a heated topic in India especially as it has always been the favourite subject of India’s right wing nationalist political parties.

I support the position of Anuradha Kapur the present director of National School of Drama who raised the question in her study of Ramlila: “Is there any authentic Indian tradition”?[4]“Authenticity,” is a complex term to define, especially in the context of India’s diverse cultural history.  The question is that, “If we start to do layer our cultural palimpsest then how far we can go?” 

For Kapur ‘‘Authenticity is a category of thought intrinsically linked to post colonial preoccupations with ‘identity’ and roots, which are themselves constrained within the polarities of East and West. By setting up our tradition as ‘true’ against the encroachments of a ‘foreign’ culture, we manufacture a history of tradition that is basically moulded by the West insofar as it is posited as its exact alterity’’[5].

In Aparna Bhargava Dharwadker’s opinion ‘’In order to reject modernity in theatre as an unacceptable Western legacy, one would logically also have to reject modernity in other forms of social and cultural organization’’. In this context Badal Sarkar the Bengali playwright-director who used theatre as a tool for social change regarded folk theatre not ‘’modern theatre’’, as alien to his urban and middle class-sensibility[6]’’.

Tughlaq Ebrahim Alkazi 
Problems behind the idea of being authentic. 

Going back to history, it was ‘’Theatre of roots movement’’ in late 1950s first alarmed the danger of cultural corruption of Indian theatre by the influence of colonialism. Rustom Bharucha (1993) gives a broader explanation of the ideology behind the movement of theatre of roots.  ‘’Theatre of roots movement was primarily an ideological set up against ‘Western realistic Theatre’, in order to turn modern Indian theatre back into its own ‘roots’. By doing this, they assumed that Indian artists can reverse the colonial course of contemporary theatre and put it back on the track of India’s great Natyashasthra tradition’’[7].  In other words, what mattered was, to establish a direct line with the Natyashsthara itself in order to construct an authentic Indian theatre lacks the overall understanding of the complex cultural history of India.
When We Dead Awaken. Ratan Thiyam. 
In order to understand the above mentioned cultural complexity let us take the example of the works of Rattan Thiyam the most vibrant ‘theatre of roots’ director in the country. Although Thiyam explored the alternative theatre spaces in the early stage of his career he mostly used the ‘colonial proscenium’ in order to make the true ‘authentic Indian theatre’ which is exactly what happened to both Panikkar and Karanth who were also the leaders of this  movement. The validity of this kind of ‘authenticity’ is what many of others have questioned. The complex reality is that Rathan Thiyam was a student of Ebrahim Alkazi who was a graduate of Royal Academy of Dramatic Art, London and doubtlessly is one of the first sophisticated urban Indian theatre makers in modern India. It was the intention of Alkazi to develop a modern theatre school in India which National School of Drama, New Delhi, established in 1960s with the tradition of RADA aiming to professionalise Indian theatre. It’s true that Rathan Thiyam’s theatre has been strongly influenced by his exposure to the proscenium theatre, as represented to him by his mentor, Alkazi at the National School of Drama in Delhi. As a result Rathan Thiyam started to make theatre inspired by the visual language of Manipuri popular theatre forms as a front runner of theatre of roots movement but at the same time he simply used the possibilities of existing proscenium stage, a craft he probably learned from National School of Drama as an early student of Ibrahim Alkazi.      

The pardox

To conclude this note I would like to bring a piece of history which may shed more light to the complexity of Indian culture. 
At the midnight of August 15th, 1947 India’s first Prime Minister Jawaharlal Nehru addressed the nation. All India Radio broadcasted his historical speech live across the country. Millions of sleepless Indians gathered in every street corner, waited to hear about their destiny through the voice of their beloved leader. Paradoxically he chose to deliver his speech in ‘English’ the language of his colonisers which only a few percentages of urban middle class Indians could follow. The large majority of ordinary Indians who waited all night to hear the destiny of their new nation had to walk home without understanding a single word of what their beloved leader was speaking! Why did Nehru the man who fought all his life against the rule of English choose to speak in the language of his colonisers on that momentous night?

Answering this question would provide the key to an understanding of the nature of the impact of British colonialism on India. ‘‘The creation of a native elite in its own image was the most spectacular and enduring achievement of British colonialism in India’’. So, was Nehru one of them? May be he was and maybe not. What else could he have been as a man born and brought up in the British cross cultured India? It’s not my intention to prove Nehru’s passion towards English culture over Indian part which caused him to use English to deliver his historic speech. What important is the fact that Nehru’s speech sheds light on the complex nature of Indian culture and it explains why I call it a ‘’cultural palimpsest’’.

Vangoghs version of japanese Squall
 Hybridity of art. 

Coming back to the subject, the pertinent question is for whom we make theatre and how we do it? Shouldn’t it be focused on the present social realities of Kerala and shouldn’t it be speak the language of today.  Otherwise what is the point of calling today's theatre contemporary? I don’t understand the logic of considering a piece of theatre based on our epics Ramayanam or Mahabhartham more Indian or Kerala rather than the theatre that speak the language of today form wise and content wise which tells the story of our current society. How can we deny the relevance of present time where we are all live in? If we do deny the relevance of it, we are simply questioning the relevance of our own existence! How can we shoot our own feet?

The so called perception about “Indianness” surfaced from the concept that the past is truer than the present.  Whilst acknowledging that colonialism re-enforced the class divisions in India especially in theatre I argue that the search for an ‘’authentic Indian theatre’’ has no validity in the context of India’s complex cultural history.

The Constant Prince Jerzy Grotowski 
When we are always ready to engage with present modern India taking advantage of the technologies that developed from other part of the world to keep up our daily life I wonder why we are so hostile towards the usage of technologies in theatre because it may have originated some other part of the world? Both art and technology are knowledge not just discourse. If there was no invention of wheel the present world where we are all live in wouldn’t be in its current position. That tells us something which we can’t ignore. If we look into the history of art many artists have been influenced by other cultures and in fact these influences among various cultures are the fundamentals of the present world art. For example one of the most celebrated 19th century impressionist painters Vincent Vangogh was highly influenced by Japanese art. In theatre 20th century Polish director Grotowski’s works were greatly influenced by Indian theatre which he always openly admits and proud of talking about it. Needless to bring the list of Indian artists who have been influenced by foreign art as it might be a long list.  No one can close the doors and windows towards the world of art as it is knowledge and it should be accable to everyone. We can’t burn Shakespeare from libraries or Picasso’s paintings from our galleries because of the paranoia that ‘’our art may get corrupted by foreignness’’ of it.
To conclude this essay, I would like to bring back the point I made earlier that as a contemporary Indian theatre maker my position is, India is modern, secular, rational and technological therefore I believe it’s my responsibility to respond, provoke, challenge insinuate to the socio political environment of present India. ''Those who want to make art and theatre with the smell of Kerala / Indian soil, they can certainly do it, but for me I don’t eat soil I rather step on it''.

-----------------------------------------------------------------------

[1] Dharwadker, A B. (2005) Theatre of Independence- Drama, Theory and Urban Performance in India since 1947, Iowa City: University of Iowa Press
[2] Thrissur Pooram is a well known elephant festival celebrated in the city centre of Thrissur with the association of many temples around the town ship.The richly decorated elephant, as seen during the Thrissur pooram, is now globally recognized, and its association with Kerala. 
[3] The Pavaratti Perunnal is the feast of St. Joseph held every year on April 24 and 25 at the church in Pavaratti. The feast attracts thousands of devotees to the village from all over the state.
[4] Kapur, A. (2006) Actors, Pilgrims, Kings and Gods: The Ramlila of Ramnagar, London: Seagull Books.
[5] Kapur, A. (2006) Actors, Pilgrims, Kings and Gods: The Ramlila of Ramnagar, London: Seagull Books.
[6] Dharwadker, A B. (2005) Theatre of Independence- Drama, Theory and Urban Performance in India since 1947, Iowa City: University of Iowa Press
[7] Bharucha, R. (1993) Theatre and the World: Performance and Politics of the Culture, London: Routledge

Deepan is a scenographer and theatre director presently researches and teaches at Wimbledon college of art london. You can connect with deepan on csdeepan@yahoo.com.



शनिवार, 10 मार्च 2012

एक रंग आन्दोलन- एक रंग चिंतन - " मंजुल भारद्वाज- थिएटर ऑफ रेलेवेन्स "


आज से लगभग २० साल पहले हिंदी के अन्य  नाट्यकर्मियों की भाँति मंजुल भारद्वाज की भी यही धारणा थी कि हिंदी में ना मौलिक नाटक हैं और न सहृदय दर्शक. पर 1992  में नाट्यकर्म की एक असफलता उनके जीवन में एक बड़ा मोड़ लेकर आई, सड़क किनारे सामान बेचने वाले एक आम दुकानदार की जिज्ञासा ने उनके सोच को एक मोड़ दिया. ' मेरे नाटकों से इस आम इंसान का कोई सम्बन्ध क्यों नहीं है? मेरे नाटकों में इस आम आदमी की सहभागिता क्यों नहीं है?' और तब उन्हें महसूस हुआ कि जब तक नाटक इन आम लोगों को अपने से नहीं जोड़ेगा तब तक नाटक विशेषकर हिंदी नाटक इसी तरह से दर्शकों के लिए तरसता रहेगा. और इसी बिंदु से शुरुआत  हुई एक ऐसी नाट्य पद्धति, एक ऐसी नाट्य सोच की , एक ऐसे नाट्य दर्शन की जिसमे नाटक के लिए पहला रंगकर्मी दर्शक को माना गया. इस नाट्य पद्धति को नाम मिला " थिएटर ऑफ रेलेवेन्स".  इस पद्धति की सोच का आधार यही है कि नाटक का मूल उद्देश्य है लोगों से, लोगों द्वारा और लोगों के लिए. नाटक की सार्थकता तभी है जब उसमे आम आदमी को अपनी अभिव्यक्ति दिखे और वह  स्वयं उसका पात्र बन सके.पिछले बीस वर्षों से हज़ारों नाट्य प्रस्तुतियां कर चुके इस नाट्य दर्शन को  पहली बार समग्र रूप से संपादित किया है लेखक व नाटककार संजीव निगम ने . और सामने आई  है पुस्तक  " मंजुल भारद्वाज- थिएटर ऑफ रेलेवेन्स ". इस पुस्तक के अधिकाँश हिस्से स्वयं मंजुल भारद्वाज के अनुभवों, चिंतन और लेखन से उपजे हैं. देश विदेश में हज़ारों हज़ार प्रस्तुतियों और लाखों लोगों की सहभागिता ने मंजुल को इस थिएटर आन्दोलन के  अपने सिद्धांतों , प्रक्रियाओं और प्रतिस्थापनाओं को आकार देने में अपनी भूमिका निभाई है.  मंजुल भारद्वाज का' एक्सपेरिमेंटल थिएटर फाउनडेशन ' इस आंदोलन की नींव है. मुंबई में 1992 में हुए  साम्प्रदायिक दंगों ने सबसे पहले इस नाट्यधारा को अपने प्रभाव को परखने का अवसर प्रदान किया था. इस नाट्य समूह ने समस्त चेतावनियों को अनदेखा करते हुए, दंगों से पीड़ित बस्ती में जाकर दंगों की विभीषिका के ऊपर मंजुल लिखित नाटक 'दूर से किसी ने आवाज़ दी खेला था. इस नाटक को हज़ारों लोगों ने देखा और नाटक का  अंत तक आते आते  वहां उपस्थित जन समूह भावुक हो गया था. इसके बाद थिएटर ऑफ रेलेवेन्स ने बाल मजदूरों, शोषित महिलाओं, शिक्षा व्यवस्था , नारी मुक्ति, नारी भ्रूण हत्या आदि विषयों पर नाटक खेले पर ये नाटक सिर्फ नाट्यघरों में नहीं खेले गए बल्कि जहां भी दर्शक को सुविधा थी उसी जगह को मंच बना कर खेले गए. इस नाट्य दर्शन में आम आदमी के विषय साफ़ दिखाई दें इसलिए मंजुल ने खुद नाटक लिखने का बीड़ा भी उठाया ताकि विषय का प्रभाव बना रहे. उन्होंने नाटक लिखने के साथ नाटक पेश करने की भी कोई ख़ास बंधी हुई शैली नहीं रखी है. जैसी जगह हो , जैसे साधन हों नाटक उनके अनुरूप प्रस्तुत किया जा सकता है." मंजुल भारद्वाज- थिएटर ऑफ रेलेवेन्स " पुस्तक के एक अहम हिस्सा है मंजुल भारद्वाज से एक लम्बी बात चीत. इसमें न उन्होंने न सिर्फ अपनी नाट्य पद्धति के बारे में खुलासा किया है बल्कि हिंदी नाटकों को क्या कमियाँ सता रही हैं, क्यों दर्शक हिंदी नाटकों से दूर है आदि विषयों पर खुल कर अपने विचार रखे हैं जिनमे से कई विचार आम प्रचलित धारणाओं को तोड़ते हैं, कुछ सवाल उठाते हैं. इसी तरह से एक  अध्याय में वे थिएटर से जुडी कई भ्रांतियों को तोड़ते हैं और नाटक को एक सहज रूप में प्रस्तुत करते हैं.नाटक को मनोरंजन से आगे बढ़ा कर परिवर्तन और प्रशिक्षण का माध्यम भी मंजुल ने बनाया है. उसके इन प्रयासों को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है.  इस पुस्तक के आने से अब इस नाट्य पद्धति पर दूसरे विद्वान् भी चिंतन कर सकेंगे. पुस्तक के विभिन्न पाठों में इस पद्धति के अलग अलग पक्षों पर लिखा गया है. इसके अतिरिक्त प्रबंधन, शिक्षा, प्राकृतिक आपदा आदि परिस्थितियों में थिएटर कैसे सार्थक भूमिका निभा सकता है इसका भी विस्तार से एवं व्यावहारिक उद्धरणों के साथ उल्लेख है.

पुस्तक का नाम : " मंजुल भारद्वाज- थिएटर ऑफ रेलेवेन्स "सम्पादक : संजीव निगमप्रकाशक : रवि प्रिंटर्स, औरंगाबाद.मूल्य : 200 /रुपये. उनसे यहाँ संपर्क किया जा सकता है .

बुधवार, 8 फ़रवरी 2012

रंग महोत्सवों की बाढ़ के फायदे - नुकसान

मृत्युंजय प्रभाकर 
कला माध्यमों में रंगमंच सबसे ग्लैमरविहीन रहा है। कारण यह था कि संगीत, नृत्य और सिनेमा के तो बड़े महोत्सव देश भर में आयोजित होते रहते थे लेकिन नाटक के महोत्सव उस बड़े स्तर पर कम ही आयोजित होते थे। कल तक शौकिया रंगकर्मी अपनी मेहनत से कोई नाटक तैयार कर भी लेते थे तो उन्हें एक-दो प्रदर्शन के बाद अपने नाटक बंद करने पड़ते थे क्योंकि ऐसा कोई मंच नहीं था जहां वे अपने नाटकों को बार-बार प्रस्तुत कर सकें। लेकिन रंगमंच का यह सूखा अब खत्म हो गया है। आज देश भर में नाट्य महोत्सवों की बहार आ गई है। सरकारी, अर्धसरकारी और कॉरपोरेट सभी लोगों के सहयोग से नाट्य महोत्सव देश भर में सालों भर आयोजित हो रहे हैं। हाल ही में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा दिल्ली में आयोजित भारत रंग महोत्सव हो, पृथ्वी थिएटर, मुंबई का महोत्सव हो, नांदीकार, कलकत्ता का महोत्सव हो या सुदूर केरल में आयोजित होने वाला अंतर्राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव हो, ये सभी देश के बड़े रंग महोत्सवों में शुमार हैं। इनके अलावा भोपाल, जबलपुर, रायपुर, रायगढ़, चंडीगढ़, पटना, बेगूसराय से लेकर देश के सुदूर अंचलों तक छोटे-बड़े पैमाने पर नाट्य महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। महोत्सवों की इसी भीड़ में एक और नाम "मेटा" थिएटर फेस्टिवल है जिसे महिन्द्रा जैसा बड़ा कॉरपोरेट घराना आयोजित कराता है। 
भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय भी महोत्सवों के आयोजन पर कुछ ज्यादा ही ध्यान दे रहा है। देश भर में संस्थाओं को महोत्सव आयोजित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है। इससे प्रयोजित होकर भी छोटी-छोटी संस्थाएं अपना नाट्य महोत्सव आयोजित कर रही हैं। अब ऐसे में क्या यह मान लेना चाहिए कि रंगमंच अब केंद्र में आ रहा है? क्या रंगमंच के प्रति समाज, सरकार और दर्शकों का रवैया बदला है? इससे भी बड़ा सवाल यह है कि इन महोत्सवों से आखिर रंगकर्म, रंगकर्मियों और दर्शकों को क्या फायदा मिल पा रहा है।
इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि नाट्य महोत्सवों के कारण अब रंगकर्मियों, निर्देशकों और रंग समूहों को भागीदारी का अवसर ज्यादा मिल पा रहा है। इसका सीधा फायदा उन रंगकर्मियों को मिल रहा है जो पहले संसाधनों के अभाव में एक-दो शो करके ही नाटक बंद कर देने को मजबूर हो जाते थे। नाटक अगर अच्छा बन पड़ा है तो उसे शो मिल जाते हैं। लेकिन क्या यह भी इतना आसान रह गया है। यह कहना तो आसान नजर आता है लेकिन अधिकांशतः नाट्य महोत्सवों में शामिल नाटकों की फेहरिस्त इस बात की चुगली करती है कि नाटकों के चयन के कई दूसरे मापदंड ज्यादा हावी होते हैं। ज्यादातर छोटे और सरकार पोषित महोत्सवों में उन्हीं लोगों के नाटक भागीदारी करते दिखाई देते हैं जो कहीं से भी सरकारी कमिटी के हिस्से हैं या उसे अपने तरह से प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। कई सारे महोत्सव तो सीधे तौर पर एक-दूसरे को उपकृत करते नजर आते हैं। इससे होता यह है कि कुछ नाम हर महोत्सव में देखने में आ ही जाते हैं। नाट्य महोत्सवों से जुड़ा यह एक भयावह सच है जो दर्शाता है कि हालात उतने भी अच्छे नहीं हैं जितने दिखाई देते हैं। 
इन महोत्सवों से दर्शकों को जो सीधा फायदा होता दिखता है वह यह कि उन्हें एक ही जगह पर तरह-तरह के नाटक देखने को मिल जाते हैं। इस तरह वह कई तरह के नाटकों का आस्वाद ले सकते हैं। भिन्न-भिन्न रंगकर्मियों का काम अपने शहर में होते हुए देख सकते हैं। लेकिन चूंकि महोत्सव में आने वाले नाटकों का चयन अपने आप में एक विवादित प्रश्न है इसलिए दर्शक भी वही देख पा रहे हैं जो आयोजकों या प्रयोजकों की पसंद हैं। इसमें दर्शकों की कोई राय नहीं है। ऐसा नहीं है कि किसी खास शहर में दर्शकों से पूछकर महोत्सव आयोजित किए जाते हों कि वह कैसे नाटक देखना पसंद करते हैं। हां, यह जरूर हुआ है कि दिल्ली और दूसरे बड़े शहरों में दर्शक अब नाटकों के प्रति भी रुझान रखने लगे हैं। 
जहां तक रंगकर्म का सवाल है। इसे इससे जो भी फायदा हुआ है वह मूलतः शैलीगत ही है। रंगकर्मी एक-दूसरे का काम देखकर सीखते हैं। सो एक साथ ज्यादा से ज्यादा रंगमंच देख पाना निश्चित ही उनके लिए लाभकारी अनुभव है। पर इसका नुकसान यह है कि "कॉपी कैट" निर्देशक बढ़े हैं। रंगकर्मी किसी खास निर्देशका का कोई नाटक देखकर अपने छोटे शहर में जाकर हूबहू वही सब कर अपना सिक्का जमाने की कोशिश करते हैं। वह अपनी जगह, वहां के दर्शक, वहां की संस्कृति, समाज, समस्याओं और जरूरतों को जरा भी ध्यान में नहीं रखते। इसलिए कई बार ऐसा लगता है कि यह नाटक तो कहीं भी हो सकता है। नाटकों के लिए स्थानीयता एक बड़ी शर्त है। यह अब नाटकों से गायब हो गया है। आप कहीं रहकर भी यूनिवर्सल थिएटर कर सकते हैं जिसका अपनी संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं होता है। हालांकि यह भी कोई नया चलन नहीं है। इस तरह देखें तो नाट्य महोत्सवों के अपने फायदे और नुकसान दोनों नजर आते हैं।

मृत्युंजय प्रभाकर बहुमुखी प्रतिभा से संपन्न. पटना रंगमंच से लंबे समय तक जुडाव. वर्तमान में दिल्ली प्रवास और नई दुनियां अखबार में कला के विभिन्न माध्यमों पर लगातार लेखन तथा सहर नामक सांस्कृतिक दल का संचालन . उनसे naisehar@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है. 

ON THE CROSSROADS OF THEATRE


Author:  Satyabrata Rout
                                                
Published by Vijaya Books, Delhi,  
 ISBN no: 978-93-81480-25-0                                        



ON THE CROSS ROADS OF THEATRE is published recently by Vijaya Books, Delhi. The book broadly covers my 30 years work experiences with many personalities along with academic informations. The foreword and introduction is written by Sri Ratan Thiyam and Prof. D.R Ankur. The cost of the book is Rs. 750.00. But this will be available to the theatre students and Rangkarmis (Theatre practitioners) with 40% concession. If anyone interested in this book please write to me.
Email-id:--satya00191@yahoo.co.in                                                                                                    
Mob. phone: +91-9959807901

FOREWORD    
Sri Ratan Thiyam wrote...
 ________________________________________
Satyabrata Rout’s On the Crossroads of Theatre strives to present a survey of Indian Theatre with a flavour of transnational modernity and transitional identities. It is also a rare retrospective of his journey in the world of theatre and serves as a multi-cuisine for those who are travelling with performing arts. There are unforgettable moments in some of the chapters where the author describes his own learning process of swimming in theatre with his own skills. The problems and sufferings he was going through to attain an artistic satisfaction is a fascinating experience.

While depicting many technical aspects including production and design in Indian theatre he doesn’t leave behind covering of the pace of change which has been accelerated by twenty-first century in the making of Indian theatre. What happens in the closed doors of theatre making always remains a mystery and trying to share some test of those happenings calls for an appreciation because a spectator really knows very little of the process of theatre making.

I have enjoyed immensely while going through this book which is not merely technical information but also a portrayal of individual responsibilities, human relationship and challenge in Theatre.

Ratan Thiyam
                                                                                                                                                                 Chairman                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                          Chorus Repertory Theatre, Imphal


INTRODUCTION

Prof. D.R Ankur wrote...
__________________________________________

Very few practitioners in Indian theatre have ventured into writing about their own work expriences and theories. Satyabrat Rout is an exception. He is a practitioner as well as a teacher, therefore, his first book titled On the Crossroads of Theatre is a combination of both of his qualities – theory and practice. There is a third part also which needs special attention. This deals with his long time association with B.V. Karanth. In a way, this book is like gurudakshina by a pupil to his teacher. It is needless to state that all the different shades of karanth have been minutely portrayed in a touching way.
At the same time his writings on space, masks and scenic design are also worth study for a student as well as a research scholar. For me, reading the book was like going down the memory lane as I myself have been associated with all the personalities, happenings and productions mentioned and discussed in the book. The book also presents a long journey of 30 years covered by the author himself, first as a trainee and then as a full-fledged practitioner. No doubt the author has made an identity of his own through his work as a designer and a director all these years. His personal viewpoint towards different concepts and personalities is very strongly reflected in his writing again and again. At the end, we have a picture of a person who has gone through all kind of phases – good or bad in his life and acquired a maturity which could dictate him to put his ideas into writing.

The author Satyabrat Rout was earlier known to me as a student, then as an associate designer and now as a person who has tried to theorize and memorize his practice and experience in theatre. I whole-heartedly welcome his maiden attempt in this direction.


Prof. Devendra Raj Ankur
Ex-Director
National School of Drama
New Delhi


__________________________________________________________________


CONTENTS

PROLOGUE

  i.     Truth is like a Glow worm           
 ii.     Lest I should forget...How shall I create?

CHAPTERS                            
1.        Turning Point
2.        Another Space...another Time
3.        Reminiscence
4.        Scenic design in Indian Theatre
5.        You don’t need a space to tell the story
6.        What is your Colour
7.        Rangmandal: The Paradise lost
8.        Mask: A face in disguise
9.        Blind men and the Elephant -It’s all about Perception
10.      The Bio-Dramatic Experience of finding one-self                     
11.     The saga of Indian Theatre
12.     The Karanth Factor
 EPILOGUE
i)      The Issue of Postmodernism in Indian Theatre


Satyabrata Rout A well known theatre Artist, a product of National School of Drama, 

N.Delhi. A creative Director and an imaginative Theatre Designer from India.